Bijapur: मशरूम बीनने गए लोगों को माओवादियों ने बनाया निशाना, IED धमाके की चपेट में आए तीन ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जंगल में मशरूम इकट्ठा करने गए तीन लोग नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र के धनगोल गांव के निकट रविवार शाम हुई।

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में रविवार शाम को एक IED के धमाके में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें एक 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। यह हादसा मद्देड़ थाना क्षेत्र के धनगोल गांव के पास उस समय हुआ जब ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटु)इकट्ठा करने गए थे।

ied blast bijapur

IED धमाके की चपेट में आने से तीन ग्रामीण घायल (सांकेतिक तस्वीर|Canva)

सभी की हालत स्थिर

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, विस्फोट में घायल लोगों की पहचान कविता कुड़ियम (16), कोरसे संतोष (26) और चिड़ेम कन्हैया (24) के रूप में हुई है। तीनों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों को पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed