रायपुर AIIMS में जमकर चला चाकू, 'सिरफिरे' ने ASI और कॉन्स्टेबल को किया लहुलुहान

रायपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने एम्स में चाकू लहराकर सबको डरा दिया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचित किया गया और बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उस सिरफिरे पर काबू पाया। मानसिक रोगी ने इस दौरान ASI और पुलिस कॉन्स्टेबल को चाकू मारकर घायल भी कर दिया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के AIIMS में शुक्रवार को अफरातफरी मच गई। यहां इलाज के लिए पहुंचा एक शख्स अस्पताल से बाहर भाग गया और यहां सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। दरअसल ओमप्रकाश शाह नाम का यह शख्स मानसिक रोगी है। ओमप्रकाश हाथ में चाकू लेकर सरे राह लोगों को डराता रहा। इस बीच डरे-सहमे लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर आमानाका पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी ओमप्रकाश को पकड़ने लगे, उसने ASI और कॉन्स्टेबल को चाकू मारकर घायल कर दिया।

Man with Knife

रायपुर एम्स में हुआ हंगामा

हालांकि, बाद में किसी तरह से ओमप्रकाश पर काबू पाया गया और उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय ओमप्रकाश शाह मानसिक रोगी है और वह यहां के बीरगांव उरला का निवासी है।

End of Feed