अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने किया योग, लड़ेंगे कुपोषण से जंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 11:51 AM IST

International Yoga Day 2023: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर पिरदा खम्हारिडीह में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया गया।

International Yoga Day 2023: महासमुंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सेक्टर पिरदा खम्हारिडीह में आज 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के साथ मनाया गया। जिले के सभी केंद्रों में भी बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के माध्यम से सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां भी दी गयी। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को चुटकी बजाना, ताली बजाना, खेलना, कागज फाडना, रस्सी कूदना, उछलना, सीढिय़ां चढना, उतरना व हल्का व्यायाम सिखाया जा रहा है। जिसमें बच्चे का शारीरिक विकास होगा तो वही उसकी मासपेशियों का विकास भी होगा।

International Yoga Day 2023, Yoga Day

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों ने किया योग

कुपोषण के खिलाफ गर्भवती, धात्री महिलाओं को भी योगाभ्यास और आयुष अभ्यास के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सरायपाली - बलोदा आंगनबाड़ी केंद्र अंतरझोला कार्यकर्ता अमृता नंद बच्चों व्यायाम के साथ खेल गतिविधियाँ भी कराती है । वे कहती है कि बच्चें शारीरिक तौर पर मजबूत होंगे बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी स्वस्थ महसूस करते है।

End of Feed