रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी आग से मचा हड़कंप; दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायपुर के बेबीलोन टावर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। दमकल और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गई। आग अब नियंत्रण में है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Babylon Tower Fire Raipur: रायपुर के बेबीलोन टावर में आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस बल की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

Fire Breaks Out at Babylon Tower in Raipur (Photo: ANI)

रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी आग (फोटो: ANI)

रायपुर के SP उमेद सिंह ने बताया कि आग सातवें माले तक फैल गई थी और कुछ लोग फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाकर फंसे लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। आग को नियंत्रित कर लिया गया है और टीम अब भी मौके पर निगरानी रखे हुए है।

End of Feed