रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, कई फ्लाइटें की गई डायवर्ट, दिल्ली से आ रहे इंडिगो विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने के कारण नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था, जिस कारण दिल्ली समेत देश अलग-अलग स्थानों से रायपुर आ रही फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। इस दौरान दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Raipur News: दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो 6E5138 फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस बीच फ्लाइट में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, विमान ने दिल्ली के शाम करीब 7:20 बजे उड़ान भरी थी और 9 बजे रायपुर पहुंचना था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की भोपाल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Raipur News

दिल्ली-रायपुर फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग (फोटो - Canva)

इस दौरान रायपुर जाने वाली कई फ्लाइटों को अलग-अलग स्थानों पर डायवर्ट किया गया। इसमें मुंबई-रायपुर, फ्लाइट, पुणे-रायपुर फ्लाइट, कोलकाता-रायपुर और हैदराबाद-रायपुर फ्लाइट शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि जब तक तकनीकी खराबी दूर नहीं हो जाती रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग सीमित रहेगी और यात्रियों से धैर्य रखने के लिए कहा गया।

End of Feed