पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में संपन्न हुआ 469 पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर कॉन्सटेबल्स का दीक्षांत परेड कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 03:30 PM IST

छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरुष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला एवं तृतीय लिंग के 29 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक तथा पुरुष नवआरक्षकों के 42 वें सत्र दीक्षांत समारोह में 149 नव आरक्षक सम्मिलित हुए।

Convocation parade program of new constables At Police Training School Mana

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में कॉन्सटेब्ल परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ (तस्वीर-ट्विटर)

मुख्य अतिथि अजय यादव (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नवआरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सदैव एक तराशने की प्रक्रिया होती है । इस अवसर पर उन्होंने अपने पासिंग आउट परेड का भी स्परण किया। यादव ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की आपराधिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन हो रहा है, आपको ऐसी कार्यप्रणाली के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। मार्डन गजेट्स व अन्य संसाधन जहां अपराध की कार्यप्रणाली को बढ़ाते हैं वहीं यदि हम इनकी उपयोगिता को समझे तो अधिक कारगर ढंग से अपराध को नियंत्रित कर सकते हैं।

End of Feed