Bhupesh Baghel in Raigarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम रायगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण तथा 465 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विमान से 11.30 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे रायगढ़ जिले के जिंदल एयरस्ट्रीप (पतरापाली) पहुंचेंगे। यहां से रायगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और वहां कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही 465 करोड़ रूपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
रामायण महोत्सव में हिस्सा लेंगे बघेल।
इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.45 बजे से एक बजे तक श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न तीन रायगढ़ के रामलीला मैदान पहुंचेंगे और वहां राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री संध्या 4.30 बजे रामलीला मैदान से जिंदल एयरस्ट्रीप के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान से शाम 5.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
