कृषि हितैषी योजनाओं ने लौटाया हरेली का उत्साह, CM बघेल बोले- पुनर्स्थापित कर रहे छत्तीसगढ़िया संस्कृति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 03:48 PM IST

Chhattisgarh News in Hindi: हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटी हैं। आज हरेली के त्योहार पर जो अपूर्व उल्लास किसानों के बीच छलक रहा है उससे बहुत खुशी हो रही है।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने पांच सालों में हमारी सरकार ने कृषि हितैषी नीतियां बनाईं जिससे किसान के घर खुशियां लौटी हैं। आज हरेली के त्योहार पर जो अपूर्व उल्लास किसानों के बीच छलक रहा है उससे बहुत खुशी हो रही है।

CM Bhupesh Baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बता दें, हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमनें किसान-मजदूर को लक्षित कर योजनाएं बनाईं। इससे कृषि का रकबा बढ़ा और अब तो प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के निर्णय से यह उल्लास अपने चरम पर है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति बेहतर होने से त्योहार का उल्लास अपने चरम पर है।

End of Feed