'इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य...', वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का CM ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, 1 लाख 23 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा, लॉजिस्टिक नीति एवं जन विश्वास विधेयक से छत्तीसगढ़ में विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2 के शुभारम्भ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों का राष्ट्रीय केंद्र बनने के लिए तैयार है।

Chhattisgarh news

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों का स्वागत किया

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित है। हम अपने राज्य को नक्सल प्रभावित अतीत से बाहर निकालकर देश का सबसे गतिशील औद्योगिक और तकनीकी हब बना रहे हैं। यह प्रदेश अब निवेश का सबसे आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

End of Feed