नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 10:20 AM IST

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं।

Raipur News: भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र के लिए जारी डेल्टा रैंकिंग में राजनांदगांव जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा इस उपलब्धि के लिए चैम्पियन ऑफ चेंज के तौर पर जिले की सराहना की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और पंचायत, कृषि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Rajnandgaon won Delta ranking

सीएम बघेल ने कहा कि कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में जिले में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिकेटर्स जैसे माइक्रो इरिगेशन से रकबे में वृद्धि, मनरेगा अंतर्गत तैयार जल स्रोत, पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी कर राजनांदगांव जिले ने यह सफलता हासिल की है।

End of Feed