Chhattisgarh: सुकमा में जवानों की पैदल गश्त के दौरान IED ब्लास्ट, ASP की मौत; 2 सुरक्षाकर्मी घायल

कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब सुरक्षाकर्मियों की पैदल गश्त के दौरान प्रेशर बम फट गया। जिसकी चपेट में आने से एडिशनल एएसपी की मौत हो गी और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

Chhattisgarh Pressure Bomb Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोंटा एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। इस घटना में कोंटा TI और SDOP घायल हुए हैं। एडिशनल एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे, ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके। इसी दौरान यह घटना हुई।

Pressure bomb blast

सुकमा में प्रेशर बम ब्लास्ट

इलाज के दौरान हुई मौत

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10 जून को बंद आयोजित किये जाने की घोषणा को देखते हुए कोंटा क्षेत्र के एएसपी गिरीपुंजे तथा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त में निकले थे।

End of Feed