छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव को किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2023, 11:40 PM IST

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर पिछले हफ्ते इस मामले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति हैं। ईडी ने पहले अदालत को बताया था कि मई, 2019 में त्रिपाठी को अनवर के कहने पर सीएसएमसीएल का एमडी बनाया गया था।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को केंद्रीय एजेंसी ने शाम करीब चार बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे रायपुर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया।

ED

ईडी ने छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के विशेष सचिव को किया गिरफ्तार

पांडेय ने बताया कि अदालत ने त्रिपाठी को तीन दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी त्रिपाठी आबकारी विभाग में प्रतिनियुक्ति पर हैं और वह छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (जो राज्य में उपभोक्ताओं को सभी प्रकार की शराब, बीयर आदि की खुदरा बिक्री का काम करता है) के प्रबंध निदेशक भी है।

End of Feed