छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा और रेल नेटवर्क को नई उड़ान; UNECORAIL और ModernTech Corp. को दिया सीएम ने निवेश का आमंत्रण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान ModernTech Corp. और UNECORAIL को राज्य में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं स्वच्छ ऊर्जा, सतत परिवहन और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हैं। इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ की ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को नई गति मिलने की संभावना है।

Chhattisgarh Green Energy Investment: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान ModernTech Corp., जो ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस में अग्रणी कंपनी है, और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का विकास करना और रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाना हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए प्रदेश में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

Chhattisgarh Green Energy Investment

छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा निवेश का आमंत्रण

ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2024–30 हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से न केवल स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी, बल्कि जनता को आधुनिक और बेहतर परिवहन अवसंरचना भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इस निवेश से स्थानीय युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसर सृजित होंगे, राज्य में हरित तकनीकी कौशल का विकास होगा और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में सतत परिवहन नेटवर्क को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ModernTech Corp. का अनुभव और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संक्रमण यात्रा को और तेज करेगी।

End of Feed