Chhattisgarh के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के सफल विद्यार्थियों को सीएम भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 07:56 PM IST

Chhattisgarh School Result News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, हाई स्कूल में 75.05 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी में 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थी करेंगे हेलीकॉप्टर राइड, मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है।

Chhattisgarh High School & Higher Secondary Result 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस परीक्षा में जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए हैं, वे निराश न हों यह देखें कि कहां कमी रह गई है, लगन और मेहनत से पढ़ाई कर फिर से प्रयास करें, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष भी हेलीकॉप्टर राइड कराई जाएगी।

Chhattisgarh High School and Higher Secondary Result 2023

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता जताई। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 5 विद्यार्थी शामिल हैं, इसी प्रकार 10वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट के टॉप टेन स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10 विद्यार्थी शामिल हैं।

End of Feed