Chhattisgarh Electricity Complaint Address, Customer Care Number : छत्तीसगढ़ में पावर कट और बिजली सम्बन्धी अन्य समस्याओं को लेकर अगर आप भी परेशान हैं तो घबराएं नहीं आज हम आपको इन्हीं माध्यमों के बारे में बताएंगे। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि बिजली उपभोक्ता बिजली विभाग को फोन ही करते रह जाते हैं, लेकिन उनका फोन कभी व्यस्त रहता है तो कभी मिलता ही नहीं। ऐसे में न तो उपभोक्ताओं की समस्याएं हल हो पाती हैं और न ही उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर मिलता है। हालांकि हम आपको बता दें कि हर विभाग का कोई न कोई टोल फ्री या फिर हेल्पलाइन या कस्टमर केयर नंबर जरूर होता है। ये नंबर इसलिए ही जारी किए जाते हैं कि आपाताकालीन या फिर विषम परिस्थितियों में उपभोक्ता संबंधित विभाग को कॉल कर समस्या से छुटकारा पा सकें। चूंकि छत्तीसगढ़ भी एक औद्योगिक राज्य है इसलिए यहां पर विद्युत आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होती है, लेकिन अगर कोई समस्या आ रही है तो उपभोक्ता नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड।
ऐसे करें संपर्क
- बिजली से संबंधित या बिलिंग से संबंधित शिकायतों के लिए :
ई-मेल - customercare1912@cspc.co.in
- वेबसाइट से संबंधित शिकायतों के लिए :
फैक्स नंबर - 0771 - 2574125
- ई-बिडिंग से संबंधित जानकारी के लिए :
ई-मेल - ebidding@cspc.co.in
- पता - मुख्य अभियंता, ऊर्जा सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र, शेड-नं. 8, छ.स्टेट.पा. कंपनी. कैंपस, डंगनिया, रायपुर
ई-मेल - eitc@cspc.co.in
शिकायत से पहले ध्यान रखें ये बात
अगर छत्तीसगढ़ में रहते हुए आपको बिजली संबंधी कोई शिकायत है तो ऊपर दिए गए नंबरों और ईमेल पर आप संपर्क कर सकते हैं। ये सभी नंबर Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि शिकायत से पहले आपको एक बात का ध्यान रखना है कि, सभी शिकायतों के लिए कार्य दिवसों में 10:30 से 5:30 तक ही संपर्क किया जा सकेगा। 1800-233-4687 और 0771-1912 इन नंबरों पर सेवा 24 X 7 उपलब्ध रहेगी।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
