Chhattisgarh News: CM बघेल ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन, लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2023, 02:54 PM IST

Chhattisgarh News in Hindi: सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया।

Bhupesh Baghel

सीएम भूपेश बघेल

इस मौके पर सीएम बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

End of Feed