छत्‍तीसगढ़ में बैगा परिवार के लोगों ने सरकार की नीतियों की तारीफ की, CM बघेल का जताया आभार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 01:57 PM IST

Chattisgarh News : छत्‍तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे। वहां पर बैगा परिवार के लोगों उनसे बातचीत की और योजनाओं का लाभ मिलने पर उनका आभार जताया।

Chattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जन हितैषी फैसलों और कार्यक्रम के कुशल क्रियान्वयन से आम आदमी सहित दूरस्थ अंचल के लोगों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलने लगा है। यही वजह है कि प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के लोगों में भी अब आगे बढ़ने की ललक जागी है। यह वाक्या आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मुंगेली जिले के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में देखने को मिला, जहां मुंगेली जिले के युवाओं और यहां निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार के युवाओं और हितग्राहियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों की तारीफ की। युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा संवाद कर कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन से आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से हम जैसे पिछड़े समाज में भी आगे बढ़ने की ललक जागी है।

​CM Bhupesh Baghel, Bhupesh Baghel, Chattisgarh News

कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के सिलसिले मे आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुड़िया पहुंचे थे। उन्होंने जैविविधता पार्क में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद छत्तीसगढ़ शासन के विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने वहां कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत ट्रेनिंग ले रहे बैगा हितग्राहियों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान बताया गया कि आदिवासी विकास विभाग के केन्द्रीय क्षेत्रीय योजना के माध्यम से लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा 87 बैगा युवाओं को कंप्यूटर ट्रेनिंग, रेशम धागाकरण का प्रशिक्षण, बम्बू शिल्प एवं इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं रोजगार प्रदान किया गया।

End of Feed