Chhattisgarh News: पावर प्लांट की लिफ्ट गिरने से दर्दनाक हादसा, 4 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से 6 मजदूर घायल हो गए। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Lift Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक पावर प्लांट ऊंचाई से लिफ्ट नीचे गिर गई। जिससे लिफ्ट में सवार चार मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट का हाल ही में मेंटनेंस कार्य कराया गया था। साथ ही लिफ्ट की भार क्षमता भी अंदर मौजूद श्रमिकों से अधिक है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Lift - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

लिफ्ट में मौजूद थे 10 मजदूर

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना मंगलवार रात जिले के डभरा इलाके में आरकेएम पावरजेन प्राइवेट लिमिटेड बिजली संयंत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लिफ्ट के अंदर 10 श्रमिक थे और अपने नियमित काम के बाद नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट ऊंचाई से नीचे गिर गई। जिससे सभी मजदूर घायल हो गए।

End of Feed