छत्तीसगढ़ ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को दी रफ्तार, ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 में 250 और सेवाएं होंगी ऑनलाइन, 5000 नए मोबाइल टॉवर लगेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल टॉवर, फाइबर नेटवर्क, ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0, स्टेट डेटा सेंटर अपग्रेड और भारतनेट फेस-2 जैसी परियोजनाओं को तेजी से लागू करने पर बल दिया गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार 3 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि 'विकसित भारत 2047' की परिकल्पना के साथ-साथ 'विकसित छत्तीसगढ़ 2047' की दिशा में राज्य सरकार ठोस और सशक्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और त्वरित सेवाओं के जरिए सुशासन को साकार करने में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका अहम है।

CG CM Vishnudev Sai.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टॉवरों की स्थापना और फाइबर नेटवर्क बिछाने के काम को गति दी जाए। आने वाले समय में राज्य में 5 हजार से ज्यादा मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि हर नागरिक को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सके।

End of Feed