महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सलियों के दो टॉप लीडर ढेर, 40-40 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय समिति के दो नक्सली नेता मार गिराए गए। मृतकों की पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ स्थल से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

Abujhmarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्यों के रूप में हुई है। मृतक नक्सली राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी थे, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को दी।

Abujhmarh Naxal Encounter (Symbolic Photo: Canva)

अबूझमाड़ क्षेत्र में 2 नक्सली ढेर (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन ने बताया कि छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा के पास स्थित अबूझमाड़ इलाके में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुबह से ही माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

End of Feed