Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, 98 पुरुष और 110 महिलाओं का होगा पुनर्वास

कल छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और परसों छत्तीसगढ़ में 27 और महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने अपने हथियार डाले। आज 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिससे पिछले तीन दिनों में नक्सलियों के सरेंडर का आंकड़ा बढ़कर 466 तक पहुंच गया है।

Chhattisgarh Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिनमें 98 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इस कदम के बाद अब उन्हें सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा।

chhattisgarh naxalite surrender

आत्मसमर्पण के लिए जाते नक्सली (स्क्रीनग्रैब: ANI)

अबूझमाड़ में नक्सलवाद पर बड़ी सफलता

इतने बड़े पैमाने पर नक्सलियों के सरेंडर के बाद यह माना जा रहा है कि उत्तर बस्तर क्षेत्र से लाल आतंक कम हो जाएगा और अबूझमाड़ का ज्यादातर इलाका नक्सल मुक्त हो जाएगा।

End of Feed