Chhattisgarh: कोरबा में अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे 17 लोग, 10 घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार की भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में 17 लोग फंस गए। जिन्हें सोमवार तड़के प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाल लिया। करीब 10 घंटे के लगातार कोशिशों के बाद तड़के 3 बजे सफलता हाथ आई।

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार की शाम हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा और पोंडी के लब्दापारा में खेती करने गए 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ के पानी में फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि, ग्रामीणों की जान पर बन आई। जिसके बाद प्रशासन की मदद से इनको बाहर निकाल लिया गया।

korba rescue

अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे हुए 17 लोगों को बचाया गया

इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा प्रतिक्रिया टीम बिलासपुर की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार रात को ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। लगातार बारिश, अंधकार और तेज बहाव के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग 10 घंटे के संघर्ष के बाद सोमवार तड़के 3 बजे सभी 17 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

End of Feed