पुणे में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; हवाई सेवाओं पर भी असर

पुणे में अचानक बदले मौसम ने गुरुवार को हालात बदल दिए, जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हुआ, वहीं हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। स्थिति को देखते हुए IMD ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Pune Rain News: मौसम विभाग (IMD) ने पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि गुरुवार दोपहर शहर के कई इलाकों में बेमौसम भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित किया और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर में तापमान बढ़ने के बाद करीब 2:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और पुणे व पिंपरी-चिंचवड़ में तेज बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुई बारिश से लोग चौंक गए और ऑफिस टाइम के दौरान सड़क पर मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। शहर के सिंहगढ़ रोड, धनकवाड़ी, कात्रज, हडपसर, लोहेगांव, बानेर, बिबवेवाड़ी और खराड़ी जैसे इलाकों में ओलों के साथ बारिश दर्ज की गई।

हवाई सेवा भी हुई मौसम से प्रभावित

भारी बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि हवाई सेवा भी इससे प्रभावित हुई। खराब मौसम और खराब विजिबिलिटी के कारण 6E 522 (अहमदाबाद से पुणे) उड़ान को अपने निर्धारित गंतव्य पर उतारने के बजाय Goa के GOX एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

End of Feed