उत्तराखंड में कुदरत का कहर; केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन से जनहानि, यात्रियों के लिए अलर्ट और एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड के केदारनाथ हाईवे पर गुरुवार को गुप्तकाशी के पास कुंड में भूस्खलन हुआ, जिससे एक वाहन पर भारी मलबा गिरा। हादसे में टिहरी गढ़वाल के ड्राइवर की मौत हो गई और छत्तीसगढ़ के पांच श्रद्धालु घायल हुए। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के केदारनाथ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को गुप्तकाशी के पास कुंड इलाके में एक भयावह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक वाहन पर भारी मलबा गिरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई और छत्तीसगढ़ के पांच श्रद्धालु घायल हो गए। यह मार्ग केदारनाथ मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में टिहरी गढ़वाल के लंबगांव निवासी 38 वर्षीय ड्राइवर, राजेश सिंह रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य पांच यात्री घायल हो गए। मृतक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए युवाओं को केदारनाथ ले जा रहे थे। प्रशासन ने भारी बारिश और खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Uttarakhand Rain Alert

उत्तराखंड में जारी हुआ रेन अलर्ट

भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

हादसे के बाद स्टेशन डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीम तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को तुरंत अगस्त्यमुनि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है। प्रभावित व्यक्तियों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है। फिलहाल, इन इलाकों में लगातार खराब मौसम और बारिश के कारण स्थिति अस्थिरता बनी हुई है।

End of Feed