Video: हावड़ा चुनावी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शमीम के घर पर छापेमारी; आलीशान घर देख पुलिस हैरान

हावड़ा में हुई चुनावी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शमीम अहमद उर्फ 'बरे' के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान उसका आलीशान घर देख पुलिस हैरान रह गई।

हावड़ा के टीएमसी नेता शमीम अहमद के घर का वीडियो सामने आया है। बेसमेंट में बनाया गया आलीशान घर का वायरल वीडियो आया सामने जब पुलिस उसके घर उसे पकड़ने पहुंची। शमीम फिलहाल भागा हुआ हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शिबपुर चौराबस्ती इलाके में हुई चुनावी हिंसा और बमबाजी मामले में पुलिस अब एक्शन मोड में है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी शमीम अहमद उर्फ 'बरे' के घर पर छापेमारी की है। शमीम को पूर्व मंत्री अरूप रॉय का बेहद करीबी माना जाता है। 8 मई को हुई इस हिंसा में बीजेपी ने आरोप लगाया था कि तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने उनके अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए बमबाजी और फायरिंग की थी।

TMC leader Shamim Ahmad

टीएमसी नेता शमीम के घर पर छापेमारी

जब पुलिस की टीम शमीम अहमद के घर की तलाशी ले रही थी, तो उन्हें ग्राउंड फ्लोर पर लकड़ी से ढका हुआ एक हिस्सा मिला, जैसे ही पुलिस ने उस लकड़ी को हटाया, वहां नीचे जाने के लिए सीढ़ियां दिखाई दीं, ये सीढ़ियां सीधे एक बेहद आलीशान और गुप्त बेसमेंट की ओर ले जाती थीं, इस बेसमेंट में लगा महंगा फर्नीचर और लग्जरी सामान देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

End of Feed