13 जनवरी को दिल्ली में रैली करेंगे राहुल गांधी, निशाने पर होंगे केजरीवाल, 'शीशमहल'?

Delhi Assembly Election 2025: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल 13 जनवरी को दिल्ली में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली चुनाव इस बार कांग्रेस मजबूती से लड़ रही है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन दोबारा हासिल करने के लिए कांग्रेस ने इस बार अपना पूरा दम-खम लगा दिया है। पार्टी के दिग्गज चेहरे तो चुनाव मैदान में कूद ही गए हैं। अब राहुल गांधी भी मैदान में उतरने जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल 13 जनवरी को दिल्ली में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान एक चरण में पांच फरवरी को होगा और चुनाव नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

Rahul Gandhi

दिल्ली में 13 जनवरी को होगी राहुल गांधी की रैली।

समझा जाता है कि राहुल गांधी दिल्ली सरकार के कथित घोटालों और 'शीशमहल' को लेकर अरविंद केजरीवाल औऱ AAP पर निशाना साध सकते हैं।

End of Feed