रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, DISHA बैठक में विकास कार्यों का लेंगे अपडेट; बाढ़ प्रभावित इलाकों का लेंगे जायजा

राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही DISHA बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सराफा कारोबारियों से संवाद और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

रायबरेली : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट से रायबरेली के लिए रवाना हुए। वह अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के अलावा विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।

Rahul Gandhi Rae Bareli Visit

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी (ANI)

राहुल गांधी के कार्यक्रम में रायबरेली के सर्राफा कारोबारियों के साथ संवाद भी शामिल है। इसके अलावा वह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी जायजा ले सकते हैं और वहां की स्थिति की जानकारी लेंगे। दौरे के दौरान उनका फोकस स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर रहने की उम्मीद है।

End of Feed