इस दिन कर सकते हैं राहुल गांधी रामलला के दर्शन! पिछली बार 2016 में गए थे अयोध्या

राम नगरी अयोध्या को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संभावित अयोध्या दौरे की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि वह एक संसदीय समिति के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 9 सालों में उनका पहला अयोध्या दौरा होगा।

Will Rahul Gandhi Visit Ayodhya: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर देश की सियासत में अहम भूमिका निभा सकती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दोबारा अयोध्या दौरे की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वह रामलला के दर्शन के लिए आने वाली एक संसदीय समिति के साथ अयोध्या पहुंच सकते हैं।

Will Rahul Gandhi Visit Ayodhya? (Photo: PTI)

क्या राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे? (फोटो: PTI)

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय से जुड़ी 32 सदस्यीय संसदीय समिति 23 जनवरी को अयोध्या का दौरा करने वाली है। इस यात्रा के दौरान समिति के सदस्य रामलला के दर्शन करेंगे और साथ ही अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कैंट इलाके का निरीक्षण भी करेंगे। इस संसदीय दल की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह कर रहे हैं, जबकि समिति के सदस्यों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हैं।

End of Feed