श्रीनगर में 36 साल से बंद रघुनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, दौड़ी खुशी की लहर

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 36 साल बाद रघुनाथ मंदिर को राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से बंद इस मंदिर का 2020 में पुनर्निर्माण शुरू हुआ था। मंदिर खुलने पर पंडित समुदाय ने खुशी जताई है।

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में मौजूद ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर को आज यानी गुरुवार 26 मार्च को 36 साल बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कल शुक्रवार को राम नवमी है और इस पावन अवसर पर एक दिन पहले ही मंदिर के कपाट खुलने से कश्मीरी पंडित समुदाय में खासा उत्साह है।

​36 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला श्रीनगर का रघुनाथ मंदिर

36 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला श्रीनगर का रघुनाथ मंदिर

बता दें कि इस मंदिर को महाराजा गुलाब सिंह ने बनवाया था। लेकिन 1990 के दशक में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ने और कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद यह मंदिर लंबे समय तक बंद था और समय के साथ क्षतिग्रस्त भी हो गया था।

End of Feed