Jaipur Molestation: जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर सवाल, गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने झकझोरा

Jaipur Molestation News:घटना के करीब 20 दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Jaipur Molestation News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (Molestation) के लगातार सामने आ रहे मामलों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में जहां एक बाइक सवार युवती के साथ मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया था, वहीं अब मालवीय नगर इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने सभी को झकझोर दिया है।

Jaipur Molestation News

प्रतीकात्मक फोटो

जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 मार्च को मालवीय नगर क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने मामले को लेकर जवाहर सर्किल थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे छोड़ दिया गया और पीड़िता को ही रवाना कर दिया गया।

End of Feed