शहर

'IIT बाबा' की शादी के बाद घर में लौटी खुशियां, झज्जर में मां ने करवाया भव्य सत्संग

IIT Baba Marriage: झज्जर के चर्चित चेहरे 'IIT बाबा' की शादी के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल दिख रहा है। उनकी मां ने इस खुशी के मौके पर भव्य सत्संग करवाया, जिसमें शहर और आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Image

झज्जर के चर्चित चेहरे 'IIT बाबा' की शादी

IIT Baba Marriage: झज्जर के चर्चित चेहरे 'IIT बाबा' उर्फ अभय की शादी के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल लगातार बना हुआ है। वर्षों बाद बेटे की शादी के बाद घर लौटने की खुशी में परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। इसी खुशी को साझा करने के लिए अभय की मां शीला देवी ने अपने झज्जर स्थित सुभाष नगर आवास पर भव्य सत्संग का आयोजन करवाया, जिसमें शहर और आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

सत्संग के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान से अभय और उनकी पत्नी प्रतीका के उज्जवल भविष्य की कामना की। माहौल इतना उत्साहपूर्ण रहा कि कई महिलाएं भजनों की धुन पर झूमती और नृत्य करती भी नजर आईं। इस दौरान पड़ोस की महिलाएं भी परिवार के साथ खुशियां साझा करती दिखाई दीं।

मां के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी

मां शीला देवी के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफ झलक रही थी-वह हर पल इस आयोजन को एंजॉय करती नजर आईं। पड़ोसियों ने कहा-घर में फिर लौटी रौनक पड़ोस की महिलाओं ने कहा कि 'सालों बाद इस घर में इतनी बड़ी खुशी आई है। अब ऐसा लग रहा है कि घर में रौनक लौट आई है। भगवान इस परिवार को किसी की नजर न लगे।'

शादी के बाद घर लौटने की खुशी में परिवार में उत्सव जैसा माहौल

शादी के बाद घर लौटने की खुशी में परिवार में उत्सव जैसा माहौल

महाकुंभ से वायरल होकर चर्चा में आए थे IIT बाबा

पूरे इलाके में इस आयोजन को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। महाकुंभ से वायरल होकर चर्चा में आए थे IIT बाबा गौरतलब है कि 'IIT बाबा' उर्फ अभय हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होकर सुर्खियों में आए थे। उनकी सादगी और अलग जीवनशैली ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई थी।

अभय का परिवार झज्जर के सुभाष नगर में रहता है

झज्जर जिले के सासरोली गांव के रहने वाले अभय का परिवार फिलहाल झज्जर के सुभाष नगर में रहता है। गांव और शहर दोनों जगह निभाई गईं परंपराएं शादी के बाद अभय अपने गांव सासरोली भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाया। इसके बाद झज्जर स्थित घर पर लौटकर परिवार ने खुशी में सत्संग का आयोजन किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

मां की खुशी का नहीं ठिकाना

लगातार जश्न का माहौल, मां की खुशी का नहीं ठिकाना बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही घर में लगातार कार्यक्रम और खुशी का माहौल बना हुआ है। मां शीला देवी के लिए यह पल बेहद खास हैं-वह अपने बेटे की शादी के बाद हर रस्म को पूरे उत्साह के साथ निभा रही हैं

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article