'युद्ध नशियां विरुद्ध' से पंजाब छोड़ भागे तस्कर, अकाली, कांग्रेस-BJP ने युवाओं को नशे में डुबोया; केजरीवाल-भगवंत मान ने लगाए आरोप

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने 'युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान में शामिल सभी लोगों को नशा मुक्त प्रदेश बनाने की शपथ दिलाई। वहीं, 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार आई है, जो नशा बेचने वालों को खदेड़ रही है और पकड़-पकड़ कर जेल में डाल रही है।

पंजाब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने मोगा के किल्ली चहलां गांव में ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ को लेकर आयोजित विलेज डिफेंस कमेटी के शपथ समारोह में नशा तस्करों को जनता की ताकत दिखाई। समारोह स्थल पर जमा हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था। जब से ‘आप’ की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है। इसलिए लोगों को इनके गलत कामों को याद रखना होगा और इन्हें एक भी वोट नहीं देना है। वरना पंजाब फिर से नशे के अंदर डूब जाएगा। पंजाब के इतिहास में पहली बार ‘‘आप’’ की एक ऐसी सरकार आई है, जो नशा बेचने वालों को खदेड़ रही है और पकड़-पकड़ कर जेल में डाल रही है।

Punjab Yudh Nashean Virudh Succsed

पंजाब के सीएम भगवंत मान और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक साल पहले 1 मार्च को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ शुरू किया गया था। पंजाब के हर पिंड और हर वार्ड में विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) बनाई जा रही हैं। कमेटी में उस वार्ड या पिंड के इज्जतदार लोग, रिटायर्ड टीचर, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, युवा और सरपंच आदि को शामिल किया जा रहा है। कमेटी का पहला काम उस गांव या वार्ड में नशा बेचने-खरीदने वाले लोगों की जानकारी देना है।

End of Feed