पंजाब में पहली बार होगा इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट, 44 साल बाद बैडमिंटन चैंपियनशिप का भी मौका

पंजाब को पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है, जो 26 अक्टूबर से मोहाली और जालंधर में आयोजित होगी। इसमें कई एशियाई देश हिस्सा लेंगे। वहीं 44 साल बाद पंजाब को अंडर-13 बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी भी मिली है, जिसे सीएम भगवंत मान ने बड़ी उपलब्धि बताया।

पंजाब के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पंजाब को पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी का मौका मिला है। इसके साथ ही राज्य को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन का भी अवसर मिला है। जिससे खेल जगत में उत्साह बढ़ गया है।

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (File Photo)

26 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

पंजाब में 26 अक्टूबर से हॉकी की एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी शुरू होगी। इसके मैच मोहाली और जालंधर में आयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, साउथ कोरिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। सीएम मान ने कहा कि अब तक पंजाब को किसी भी बड़े इंटरनेशनल टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका नहीं मिला था, लेकिन यह अवसर राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब इस चैंपियनशिप को यादगार बनाएगा और खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की जाएंगी।

End of Feed