Punjab: दादा-दादी के सामने किडनैप बच्ची 5 घंटे में बरामद, किसने वारदात को दिया अंजाम; पुलिस ने बताई सच्चाई

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बताया कि आरोपी बच्ची के दादा-दादी के सामने ही उसे कार में उठाकर ले गए। बुजुर्ग दंपति मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी बच्ची के साथ मौके से फरार हो गए।

पंजाब (Punjab) के कुराली में बुधवार को साढ़े चार साल की मासूम का दिनदहाड़े अपहरण मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस (Punjab Police)ने पीड़ित दादा-दादी की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए 5 घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के ननिहाल पक्ष ने ही उसका अपहरण किया था। बच्ची के पिता ने बताया कि उनके साले विक्रम, गुरदर्शन, संदीप कुमार और एक महिला सहित 3 अज्ञात व्यक्ति अपहरण में शामिल थे। यह मामला वैवाहिक विवाद के बीच बच्ची के माता-पिता के बीच हिरासत विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Punjab

दादा-दादी के सामने किडनैप बच्ची 5 घंटे में बरामद

दरअसल, आरोपी बच्ची के दादा-दादी के सामने ही उसे कार में उठाकर ले गए। बुजुर्ग दंपति मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन आरोपी बच्ची के साथ मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया।

पारिवारिक विवाद में बच्ची का अपहरण

जिस समय बच्ची अपने दादा-दादी के साथ घर के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान कार सवार आरोपी वहां पहुंचे और बच्ची को जबरन उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। बच्ची को बचाने के लिए उसके दादा-दादी ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए।

End of Feed