Mad Sandhu Murder Case: पंजाब के मैड संधू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मुंबई एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।
मैड संधू मर्डर केस में मुख्य आरोपी जोबनप्रीत गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी
शुरुआती जांच के मुताबिक, जोबनप्रीत विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहा था। उस पर शूटर्स तक हथियार पहुंचाने, फंडिंग करने और लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने में भूमिका निभाने का आरोप है। जांच के दौरान आरोपी ने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की तीन घटनाओं में अपनी भागीदारी कबूल की है। इस बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के तमाम कनेक्शनों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से आगे की गहन जांच की जा रही है।
