गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब में BKI के दो मॉड्यूल ध्वस्त; IED और हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस दौरान पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथगोला, RDX आधारित IED, पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया।

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

Punjab News

पंजाब पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया (ANI)

पुलिस ने टाला संभावित हमला

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने बब्बर खालसा के सदस्य शरणप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही एक सुरक्षा प्रतिष्ठान पर होने वाले संभावित हमले को टाल दिया। शरणप्रीत सिंह, तरन तारन के दिनेवाल गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शरणप्रीत के पास से एक हथगोला, नौ एमएम की एम ग्लॉक पिस्तौल, पांच कारतूस और 65 ग्राम आईईसी (मेथाम्फेटामाइन) मादक पदार्थ जब्त किया गया।

End of Feed