6 महीने की इंटरनेशनल हंट खत्म! इंडोनेशिया से भारत लाया गया गैंगस्टर जोबन बिल्ला, पंजाब पुलिस के 'ऑपरेशन नोमैड हंट' की बड़ी कामयाबी

छह महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को इंडोनेशिया से भारत वापस लाया है।

Punjab News: पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार गैंगस्टर को जकार्ता से वापस लेकर आया है। गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला को 20 जुलाई को इंडोनेशिया में हिरासत में लिया गया और इसके बाद उसे भारत निर्वासित कर दिया गया। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पंजाब पुलिस ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया और मामले की जांच के लिए उसे पंजाब लाया जा रहा है।

Jobanjit Singh, Joban Billa

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन बिल्ला (प्रतीकात्मक फोटो)

कैसे लिया गया हिरासत में?

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने पंजाब के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर भगोड़े गैंगस्टर को हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, "यह अभियान 'ऑपरेशन नोमैड हंट' का सफल समापन है। यह छह महीने तक चलाया गया एक अंतरराष्ट्रीय अभियान था, जिसमें खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार निगरानी रखी गई, महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया गया।"

End of Feed