पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, HC पहुंचे अभ्यर्थी; रि-एग्जाम की मांग

अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से मांग की है कि 19 जुलाई की कथित तौर पर प्रभावित परीक्षा को रद्द किया जाए और निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाए। साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि जब तक मामले का स्वतंत्र आकलन नहीं हो जाता, तब तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम जारी करने और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर रोक लगाई जाए।

पंजाब में 19 जुलाई को आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा विवादों में घिर गई है। परीक्षा में कथित पेपर लीक और बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने की मांग की है।

Court

कोर्ट (सांकेतिक फोटो-Istock)

याचिका में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही प्रश्नपत्र बाहर भेज दिया गया और एक संगठित अंतरराज्यीय नकल गिरोह ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से कई अभ्यर्थियों तक सवालों के जवाब पहुंचाए।

End of Feed