पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा पर मचा सियासी घमासान, हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

पंजाब में फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पेपर लीक बनाम नकल के विवाद के बीच विपक्ष ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बाहर हुए प्रदर्शन के साथ इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

Punjab News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद अब पंजाब में भी पेपर लीक के मामले को लेकर यहां शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है। पंजाब में भी अब विपक्ष ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन एस.ओ.आई. और यूथ अकाली दल ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मुख्य गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल 19 जुलाई को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने फार्मेसी ऑफिसर्स के 454 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई थी। लेकिन इस दौरान जमकर गड़बड़ी हुई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से प्रश्न पत्र हल करवाया गया। विपक्ष ने कहा यह पेपर लीक का मामला है लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार कह रही है कि यह सिर्फ नकल का मामला है और इस मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Punjab Pharmacy Officer Exam Scam

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के बाहर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

लेकिन इस मामले को लेकर अब विपक्ष सड़क पर उतर गया है। फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मुख्य गेट के सामने शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन एस.ओ.आई. और यूथ अकाली दल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान एक कथित नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ था।

End of Feed