Punjab: जीरकपुर में होटल की तीसरी मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, बिजली के तारों में फंसकर बुरी तरह झुलसा

Punjab News: पंजाब के जीरकपुर में पटियाला रोड स्थित होटल किंगस्टन के कर्मचारी ने मानसिक तनाव के चलते तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वह बिजली के तारों में फंसकर बुरी तरह झुलस गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Punjab News: जीरकपुर के पटियाला रोड पर स्थित एक बहुमंजिला होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल की तीसरी मंजिल से एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। हालांकि, जमीन पर गिरने के बजाय युवक नीचे गुजर रही बिजली की तारों में उलझ गया। बिजली के तारों के संपर्क में आने और करंट लगने से युवक के शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

zirakpur news

बहन से विवाद के बाद तनाव में था शख्स

होटल किंगस्टन में काम करता था घायल युवक

घायल युवक की पहचान जशुआ हांसदा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह लंबे समय से पटियाला रोड स्थित होटल किंगस्टन में काम करता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव और परेशानी में था। युवक के मुताबिक, इसी मानसिक परेशानी के कारण उसने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने जैसा कदम उठाया।

End of Feed