क्या सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा हो रहे शामिल? पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने खुद बता दी सच्चाई

Punjab Elections 2027: भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर शामिल होने से जुड़ी रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 2022 में कांग्रेस के चुनाव हारने के तीन माह बाद वह भाजपा से जुड़े थे।

Punjab Elections 2027: क्या भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं? ऐसे सवाल लगातार उठ रहे हैं। इस बीच, सुनील जाखड़ ने इस पर अपनी सफाई दी है और इन खबरों को 'बेबुनियाद' करार दिया।

Sunil Jakhar

भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (फोटो साभार: @sunilkjakhar)

सुनील जाखड़ ने गुरुवार को उन सोशल मीडिया पोस्ट को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि वह कांग्रेस में फिर से शामिल होंगे और कहा कि वह भाजपा की 'सबका साथ, सबका विकास' विचारधारा को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

End of Feed