'पंजाब को रंगला बनाने का सपना दिखाकर कंगला...', संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने कसा तंज

ED Raid: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी मामले को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम करेंगी, लेकिन असली कार्रवाई पंजाब की जनता अगले विधानसभा चुनाव में करेगी।

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया। इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को 'रंगला' बनाने का सपना दिखाकर, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को 'कंगला' बनाने का काम किया है।

Raghav Chadha

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (फाइल फोटो)

AAP पर बरसे राघव चड्ढा

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राघव चड्ढा ने कहा, ''ईडी की रेड के दौरान बालकनी से बैग में भरकर 21 लाख रुपये नकद फेंके जाने और करीब 100 करोड़ रुपये की फंड राउंड-ट्रिपिंग की खबरें यह दिखाती हैं कि पंजाब की जनता के जनादेश के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात हुआ है।''

End of Feed