Punjab Municipal Elections 2026 : आठ नगर निगम..103 नगर निकायों के लिए मतदान आज; मैदान में 7555 उम्मीदवार

Punjab Municipal Elections 2026 :पंजाब के आठ नगर निगमों सहित 103 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान किए जाएंगे और मतगणना 29 मई को होगी। नगर निकायों के 1,896 वार्डों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा।

Punjab Municipal Elections 2026 : पंजाब में मंगलवार को आठ नगर निगमों सहित 103 नगर निकायों के चुनाव के लिए जरूरी इंतजाम कर लिये गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना 29 मई को होगी। नगर निकायों के 1,896 वार्डों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा। यह सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट- इन आठ नगर निगमों में चुनाव होंगे। इसके अलावा, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान होगा। राज्य में 26 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Punjab municipal elections 2026

पंजाब नगर निकाय चुनाव (फोटो-AI)

कितने उम्मीदवार मैदान में

सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे अधिक 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, कांग्रेस के 1,550, भाजपा के 1,316, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 96 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इन नगर निकायों में 35,45,567 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 17,11,635 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, 740 बूथ को संवेदनशील और 275 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। लगभग 35,000 चुनाव कर्मियों और 32,000 पुलिस कर्मियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है।

End of Feed