Punjab Weather: पंजाब में कड़ाके की सर्दी में फिर बारिश की एंट्री, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन; अभी बिगड़ा रहेगा मौसम

पंजाब का मौसम (पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 Feb 2026: पंजाब में आज बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार देर रात को भी कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज पंजाब में कहां-कहां बारिश होगी।

पंजाब में आज का मौसम (01 Feb 2026): पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने फिर से दस्तक दी है। शनिवार देर रात पंजाब में कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। जिससे आज सुबह कई जगहों पर हल्की धुंध भी नजर आई। आज भी बारिश का मौसम बना रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज पंजाब के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है। आइए जानते हैं कि आज पंजाब में कहां-कहां बारिश होगी।

Punjab weather

पंजाब में आज का मौसम (AI Image)

पंजाब के 14 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के 14 जिलों में आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इन जिलों में अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर और पटियाला शामिल हैं।

End of Feed