फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले की आगे जांच में जुटी हुई है।

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी करने वाले एक और बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया। बीते कुछ महीने से लगातार इस सीमा पार से हो रही हथियार तस्करी मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बार पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर फिरोजपुर पुलिस ने कार्रवाई की और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया और कई हथियार बरामद किए गए।

Police

फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया (फोटो - Canva)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, 4 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में विक्रमजीत ने एक पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संबंध होने की बात कबूल की, जिसके खुलासे पर पुलिस ने दो अतिरिक्त ग्लॉक पिस्तौल भी जब्त की। यह कार्रवाई पंजाब में बढ़ते अवैध हथियारों के प्रवाह को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

End of Feed