पंजाब में ईडी रेड पर भड़की AAP, GMADA दफ्तर पर हमला और पथराव; सिसोदिया बोले- 2027 चुनाव आते ही पंजाब कब्जाने आई ED

Punjab ED Raid: पंजाब के मोहाली स्थित GMADA दफ्तर में करीब 50 घंटे चली ईडी की छापेमारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने गमाडा ऑफिस का घेराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़े और पथराव किया।

Punjab ED Raid: पंजाब में ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है, इस मामले में आम आदमी पार्टी और ED आमने-सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी दफ्तर, जहां मंगलवार से ED की रेड चल रही थी उसका घेराव किया। AAP कार्यकर्ताओं ने GMADA (Greater Mohali Area Development Authority) दफ्तर के बाहर एक गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और इसके टायरों की हवा निकाल दी। जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं को यह मालूम पड़ा था कि इस गाड़ी में ED के अधिकारी आए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने GMADA दफ्तर के गेट पर पत्थर भी मारे।

Punjab ED Raid

पंजाब में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई

AAP कार्यकर्ता GMADA दफ्तर के बाहर इक्ट्ठा हुए और मेन गेट तोड़कर दफ्तर के एंट्रेंस पर पहुंच गए। एक तरफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता GMADA बिल्डिंग के बाहर थे और अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे वहीं ED की टीम दफ्तर के अंदर रिकॉर्ड खंगाल रही थी और और टीम की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद थे ताकि अगर कोई भी पार्टी कार्यकर्ता अगर अंदर घुसता तो टीम को सुरक्षा दे पाते।पार्टी कार्यकर्ता जब एक गेट से अंदर जाने में कामयाब नहीं हो पाये तो दूसरे गेट पर पहुंच गए।

End of Feed