शिक्षा के क्षेत्र में किए अपने कामों पर CM भगवंत मान ने जारी किया 4 साल का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार के दौरान राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में पिछले चार साल में हुए कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। सीएम ने सरकारी स्कूलों में सुधार, बढ़ा बजट, बेहतर नतीजे और जीरो पेपर लीक जैसी उपलब्धियां गिनाई गईं। मुख्यमंत्री बोले- स्कूल ऑफ एमिनेंस, टीचर ट्रेनिंग और डिजिटल सुविधाओं ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाकर देशभर में पंजाब मॉडल की चर्चा बढ़ाई है।

ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਚਾਰ ਸਾਲ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल' श्रृंखला के तहत अपने शासन में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में हुए कामों का चार साल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि निरंतर सुधारों और बड़े निवेश के चलते पंजाब के सरकारी स्कूल अब मॉडल संस्थानों के रूप में उभर रहे हैं और उनके परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहे जा रहे हैं।

​भगवंत मान ने गिनाई शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां

भगवंत मान ने गिनाई शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा को राज्य के विकास की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 में पंजाब ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय राज्य के अध्यापकों और छात्रों को दिया। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पिछले चार सालों में राज्य में एक भी पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई, जो पारदर्शिता और सख्त व्यवस्था का प्रमाण है।

End of Feed