पंजाब बनेगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हब, CM भगवंत मान ने एक हजार नए खेल मैदानों का किया उद्घाटन

Punjab Pindu Khed Maidan: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर खेल मैदान के लिए फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट मुहैया करवा रही है। हर गांव को फुटबॉल और हॉकी के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे और दो जाल, तीन वॉलीबॉल, तीन फुटबॉल और क्रिकेट किट दी जाएगी।

Punjab Pindu Khed Maidan: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब भर में 1,000 और 'पेंडु खेड मैदानां' लोगों को समर्पित किए। इसके साथ ही कुल लक्ष्य 3,100 में से अब तक उद्घाटित मैदानों की संख्या 1,764 हो गई है। फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव शाहपुर में हुए उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हब बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवा नशे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने की ओर बढ़ रहे हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमारी सरकार खेलों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा लक्ष्य हर गांव में खेल संस्कृति पैदा करना है, ताकि युवा नशे की बजाय तंदरुस्ती, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों को चुनें।

Punjab

CM मान ने ‘पेंडु खेड मैदानां’ का किया उद्घाटन

3100 में से 1764 पेंडु खेड मैदानां का उद्घाटन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मैं जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के गांव शाहपुर में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। यह खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने आज राज्य भर में 1,000 नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया है। इन मैदानों में पसीना बहाकर हमारे युवा आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।" उन्होंने बताया कि पहले चरण में 4 मई को 255 मैदान, दूसरे चरण में 24 अगस्त को 509 मैदान समर्पित किए गए थे। तीसरे चरण में 1,000 मैदानों के साथ यह मुहिम नए चरण में पहुंच गई है। इनमें फतेहगढ़ साहिब जिले के 93 मैदान भी शामिल हैं।

End of Feed