Punjab: बीजेपी मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट मामले में सियासी घमासान तेज, BJP-AAP आमने सामने

पंजाब में भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए बम धमाके ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। इस घटना के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों ने अब सियासी बहस को और भी तीखा बना दिया है।

Punjab News: पंजाब भाजपा मुख्यालय के सामने हुए बम धमाके के बाद अब इस मुद्दे को लेकर पंजाब में धमाकेदार राजनीति हो रही है बीजेपी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाए हैं साथ ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर पंजाब के अलगाववादियों से समर्थन लेने का भी बड़ा आरोप लगाया है। तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा को ही कटघरे में खड़ा किया और कहा कि चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे केंद्र सरकार के पास है लेकिन चंडीगढ़ में कुछ भी होता है तो उसके लिए भी मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है और जब मैं चंडीगढ़ को पंजाब को देने की बात करता हूं तो मुझे गद्दार कहा जाता है।

Blast Outside Punjab BJP Headquarter Sparks Political War Between BJP and AAP

पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर धमाके बाद बीजेपी और आप के बीच राजनीतिक जंग तेज (फोटो: PTI)

बीजेपी न झुकती है न रुकती है

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज भाजपा मुख्यालय जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया उसके बाद उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है लेकिन इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण पंजाब के मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया है जो उन्होंने इस मुद्दे पर दी है। अश्विनी शर्मा ने कहा जो ताकतें पंजाब को तोड़ना चाहती है जो लोग पंजाब के भाईचारे को पसंद नहीं करते उन लोगों ने ये कायराना हरकत की है। लेकिन बीजेपी न झुकती है न रुकती है पंजाब हमारी जान है पंजाब को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की शुरुआत ही पंजाब को तोड़ने वाले लोगों का समर्थन लेकर हुई है।

End of Feed