सीएम मान के बठिंडा दौरे से ठीक पहले बड़ा हमला, बीजेपी नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर फेंका पेट्रोल बम; शहर में दहशत

BJP Leader Clinic Attack in Bathinda Punjab: पीड़ित डॉ. तरसेम गर्ग बठिंडा के जाने-माने चिकित्सक हैं। वह पहले आम आदमी पार्टी की पंजाब ट्रेड विंग के सेक्रेटरी रह चुके हैं। पिछले नगर निगम चुनावों के दौरान उन्होंने 'आप' छोड़ दी थी।

Tarsem Garg Petrol Bomb Attack in Bathinda: पंजाब के बठिंडा में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाल नगर स्थित मशहूर डॉक्टर और भाजपा (BJP) नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका गया। यह सनसनीखेज वारदात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बठिंडा दौरे से ठीक पहले हुई है, जिससे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

CM मान के बठिंडा दौरे से ठीक पहले बड़ा हमला, BJP नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर फेंका पेट्रोल बम; शहर में दहशत

CM मान के बठिंडा दौरे से ठीक पहले बड़ा हमला, BJP नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर फेंका पेट्रोल बम; शहर में दहशत

वीडियो बनाते हुए दिया वारदात को अंजाम

चश्मदीदों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हमलावर क्लिनिक के बाहर पहुंचे। इनमें से एक आरोपी गेट के बाहर खड़ा होकर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगा रहा था, जबकि उसका दूसरा साथी मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जैसे ही बोतल में आग लगी, आरोपी ने उसे क्लिनिक के गेट के अंदर फेंक दिया।

End of Feed